अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर बाईपास पर छात्र को कुचलने वाले डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पिता का आरोप है कि गलत दिशा में आकर छात्रों को टक्कर मारी थी। वहीं, घायल छात्रों की हालत में सुधार हैं। बता दें कि बरौला स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी सनी (16) पुत्र महेंद्र हाईस्कूल का छात्र था। बीते मंगलवार को वह अपने साथी नैतिक और लक्की के साथ बाइक से लोधा क्षेत्र के एक स्कूल में परीक्षा देने गया था। वह घर वापस लौट रहा था। खैर बाईपास पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें सनी की मौत हो गई थी। नैतिक और लक्की घायल हो गए थे। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को पिता महेन्द्र सिंह ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गलत दिशा में आकर डंपर चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.