छात्र को कार में खींचने की कोशिश, विरोध पर मारपीट
मेरठ, अप्रैल 25 -- पल्लवपुरम क्षेत्र में शुक्रवार शाम कोचिंग सेंटर के बाहर एक छात्र को कार में खींचने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर कार सवार युवकों ने मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की वजह तीन दिन पुराना विवाद है। पल्लवपुरम निवासी 16 वर्षीय छात्र और रुड़की रोड निवासी 11वीं कक्षा के छात्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में यह वारदात अंजाम देने की कोशिश की गई। थानाध्यक्ष पल्लवपुरम महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की पहचान हो चुकी है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.