प्रयागराज, मार्च 29 -- कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक छात्र को उसके कमरे में घुसकर पीटा गया। पिस्टल तानकर अगवा करने का प्रयास किया गया। गाजीपुर निवासी छात्र सौरभ सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया कि रात करीब साढ़े 12 बजे हॉलैंड हॉल के पीबी बिल्डिंग में रहने वाले सूरज सिंह उर्फ सूर्या, अजीत सिंह, हिमांशु सिंह उर्फ शुभम, सचिन, प्रियांशु रंजन समेत करीब 10 अन्य युवक कमरे में घुस आए। उसे उठाकर बाहर गली में ले गए। पिस्टल की मुठिया, बेल्ट व लाठी-डंडों से पीटा। बीचबचाव करने पहुंचे उसके साथियों के साथ भी हाथापाई की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...