छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दरोगा, दीवान, सिपाही व महिला पर केस दर्ज
उरई, जून 26 -- कदौरा। संवाददाता डेढ़ माह की जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने कदौरा के आईआईटी छात्र लोकेन्द्र सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दरोगा, दीवान, सिपाही सहित एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस हुआ है। मामले की विवेचना सीओ कालपी करेंगे।मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी 21 वर्षीय लोकेन्द्र सिंह 7 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल की ओर जा रहा था। रास्ते में मुहल्ला बम्हौरी निवासी एक महिला को भाभी कहने पर महिला ने उसके साथ मारपीट की और थाने में छेड़खानी का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दे दिया था। पुलिस ने लोकेन्द्र के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। शाम को जमानत पर छूटने के बाद जब वह मोटरसाइकिल लेने थाने पहुंचा तो दरोगा सुरजीत मिश्रा, दीवान संदीप कुमार व सिपाही भगत यादव न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.