छात्र कोष से रात्रि प्रहरी के वेतन मामले में डीईओ ने एचएम से मांगा जवाब
मुंगेर, सितम्बर 27 -- छात्र कोष से रात्रि प्रहरी के वेतन मामले में डीईओ ने एचएम से मांगा जवाब धरहरा, एक संवाददाता। प्लस टू उच्च विद्यालय अदलपुर में छात्र कोष से रात्रि प्रहरी के वेतन भुगतान की शिकायत के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनीषा कुमारी से जवाब मांगा है। डीईओ कार्यालय से 25 सितंबर को जारी पत्र में शिकायत का हवाला देते हुए कहा गया है कि विकास कोष के बदले छात्र कोष से रात्रि प्रहरी का वेतन भुगतान किया गया है। पत्र में इसे विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं बताया गया है। यह शिकायत नीरज कुमार ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत में विद्यालय के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। डीईओ ने प्रधानाध्यापिका को पत्र मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.