संभल, मार्च 12 -- चन्दौसी निवासी तेजस मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। तभी नरौली पुलिस चौकी के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया था और उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया था। पीड़ित के भाई हर्ष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राहुल, अमन गांव गुमथल, सारिक, वंशू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...