पटना, जनवरी 3 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर अज्ञात बदमाशों ने छात्र से मारपीट कर सोने की चेन छीन ली। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बुद्धा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार (20) पटना में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करता है। वह 28 दिसंबर को महुआ से कार से लौट रहा था। इसी दौरान रात आठ बजे के करीब जेपी गंगा पथ पर रुककर चाय पीने लगा। तभी आठ से 10 की संख्या में आए बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़कर गले से सोने की चेन उतारकर ली। घटना के सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में शामिल दो बदमाश रितिक और लक्ष्य की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.