अयोध्या, जून 9 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में छात्र की संदिग्ध मौत की जांच करने के लिए सीएमओ ने कमेटी का गठन किया है। अगस्त 2025 में छात्र की संदिग्ध मौत हुई थी। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सीएमओ ने उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. दीपक पाण्डेय को अध्यक्ष व मेडिकल कॉलेज के सीएमएस व सीएमओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को सदस्य बनाया है। इस कमेटी को पांच दिन में रिपोर्ट सौपने के लिए कहा गया है। मामले में छात्र के पिता समर बहादुर पटेल ने छात्र का मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था। जिसमें जानबूझकर उसकी उपस्थिति कम दिखाकर परीक्षा से मना करने का भी आरोप शामिल है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...