वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हरहुआ ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की मेडिकल टीम के सहयोग से बच्चे के दिल में छेद का सफल ऑपरेशन हुआ। अलीगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ है। नोडल मेडिकल अफसर डॉ. अब्दुल जावेद ने बताया कि जनवरी में मेडिकल टीम ने उड़िया बाबा इंटर कॉलेज में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कक्षा छह के छात्र सुधांशु चौहान के दिल में छेद मिला। टीम ने उसे हरहुआ सीएचसी रेफर किया। डॉ. शैलेंद्र कुमार और डॉ. अवनीश कुमार राय ने इको जांच के बाद बच्चे के दिल में छेद की पुष्टि की। डॉ. जावेद के प्रयास से सीएमओ कार्यालय ने उसका मुफ्त ऑपरेशन कराने के लिए जरूरी कागजात उपलब्ध कराए। अनौरा गांव के प्रधान दीपक चौहान के सहयोग से सुधांशु चौहान के दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.