संवाददाता, अक्टूबर 9 -- यूपी के इटावा में बच्चों में ज्ञान और संस्कार देने की जिम्मेदारी भूल कर एक शिक्षक शर्मनाक हरकत पर उतर आया। परिवार में दुखद घटना के बाद सिर घुटाने वाले मासूम छात्र के गंजे सिर पर बेशर्म शिक्षक ने न केवल तबला बजाया बल्कि खुद उसकी रील बनवा कर वायरल की। यह हरकत सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली में हुई। जहां के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। वीडियो को शिक्षक दिनेश कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी से वायरल किया था। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।छात्र के घुटे सिर पर शिक्षक ने बजाया तबला यह वायरल रील 27 सेकेंड की है। वीडियो में स्कूल ड्रेस में सात-आठ वर्ष उम्र का एक बच्चा जमीन पर बैठा दिख र...