छात्र के घर वाले मांग रहे इंसाफ ,हत्या का क्यों नहीं खुल रहा राज
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। छात्र आशुतोष के घर वालो से जहानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने जिस तरह से अभद्रता की उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने इस पूरे मामले में जांच बैठा दी है। सीओ मोहम्मदाबाद ने छात्र के घर पहुंचकर घर वालों से बातचीत की। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी और इसके बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रभारी निरीक्षक की अभद्रता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जहानगंज थाने के कोरीखेड़ा गांव में 9 माह पूर्व दस वर्षीय छात्र आशुतोष गुप्ता की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। यह भी पढ़ें- VIDEO: सीएम योगी से मिलने जा रहे परिवार को पुलिस ने रोका, SO ने महिलाओं के साथ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.