गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। जैकमपुरा (वार्ड-27) के सैनी मोहल्ले में सीवर लाइन के गहरे गड्ढे में गिरे स्कूली छात्र की घटना ने नगर निगम प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल होने और स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश के बाद, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों में बरती गई यह लापरवाही अक्षम्य है। इस मामले में दोषी अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि यदि कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले के तूल पकड़ने और प्रशासनिक सख्ती के बाद, ठेकेदार ने तुरंत हरकत में आते हुए उस जानलेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.