शामली, मार्च 26 -- क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी छात्र अभि की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में परिजनों ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। गुस्साएं परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, एक फरार की तलाश शुरू कर दी है। बाबरी क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी 22 वर्षीय अभि पुत्र सुनील कुमार कक्षा 12 का छात्र है। गांव गोहरपुर में गत बुधवार को नवरात्र की सप्तमी में मेले का आयोजन किया गया था। युवक अभि मेला देखने के लिए अपने गांव से बाइक पर गांव गोहरपुर गया था। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे युवक वापस अपने गांव लौट रहा था तो गांव गोहरपुर और तलवा माजरा के बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उसके रोक लिया और मारपीट करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.