शामली, अप्रैल 2 -- शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरपुर तलवा माजरा के रास्ते पर हुई छात्र की हत्या में फरार दस हजार का ईनामी रजत भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। गत 25 मार्च को ग्राम खानपुर तलवा माजरा निवासी आईटीआई के छात्र अभि पुत्र सुनील की उस समय हत्या कर दी गई थी जब गोहरपुर मेले में मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के बाद वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक की साइड लगने को लेकर कुछ युवकों से अभि की कहासुनी हो गयी थी। शाम के समय वापसी के दौरान जब वह वापस लौट रहा था तो ग्राम कुरमाली निवासी शिवा और उसके साथियों ने अभि को घेर लिया और अवैध तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल शामली ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ के एक अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौर...