फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता गर्ग कॉलोनी निवासी संतोष कुमार की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच अपराध शाखा सेंट्रल को सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- छात्र की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब इस मामले में आरोपी कार चालक तिगांव रोड इलाका निवासी 19 वर्षीय समीर खान को...