मेरठ, मई 20 -- छात्रा की हत्या और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतका के गांव को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। कपसाड़ कांड की तरह ही पुलिस ने बैरियर लगाकर बाहरी लोगों की एंट्री मंगलवार को भी गांव में बैन रखी। किसी भी पार्टी विशेष के नेता या संगठन पदाधिकारियों को गांव में नहीं जाने दिया गया। कई लोगों की पुलिस से इसी बात को लेकर झड़प भी हुई। रोहटा के एक गांव निवासी युवती मेरठ के गर्ल्स कॉलेज में बीए की छात्रा थी। उसको कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश ने 15 मई को अगवा किया और रोहटा इलाके में उकसिया गांव के बाहर जंगल में हत्या की थी। पुलिस ने अंकुश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में गांव आ रहे हैं, लेकिन पुलिस ने सभी को रोक दिया है। छात्रा के गांव के तमाम रास्तों पर...