वाराणसी, मार्च 21 -- Varanasi News: वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद साथियों ने उग्र प्रदर्शन किया। कॉलेज के गेट को बंद कर दिया। अंदर रखीं कुर्सियां तोड़ दीं। शिक्षकों पर भी हमलावर हो गए। कॉलेज में टेबल-मेज आदि पलट दिए। बाहर दुकानों और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की कोशिश की। गेट के पास बने गार्ड रूम में घुसने का प्रयास किया। घटना के बाद करीब 60 से 70 की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूपी कॉलेज के प्राचार्य और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा, तोड़फोड़ और उग्र प्रदर्शन के बीच पहुंची पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की। हालांकि छात्र मानने को तैयार नहीं थे। गिलट बाजार-यूपी कॉलेज मार्ग पर जाम लगा दिया। कभी सड़क पर तो कभी कॉलेज परिसर में घुसकर छात्र प्रदर्शन करते रह...