नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक सरकारी स्कूल के बाहर सोमवार दोपहर 10वीं के छात्र के सिर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय सुधांशु मंगोलपुरी ओ-ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता था। वह सर्वोदय बाल विद्यालय में 10वीं का छात्र था और इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाला था। सोमवार को स्कूल में विदाई समारोह में शामिल होने के बाद करीब एक बजे बाहर निकला। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला किया। चाकू सिर में फंस जाने के कारण हमलावर उसे छोड़कर भागे। घटना के दौरान अज्ञात हमलावर पहले से घात लगाए हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से सुधांशु को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.