बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बेगूसराय। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय किल्ली पहाड़‌पुर के कुणाल कुमार मिश्र ने 135 अंक लाकर प्रखंड में 14वां स्थान प्राप्त किया है। इस स्कूल से 10 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। विद्यालय परिवार की ओर से गुरुवार को सफल छात्र को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...