गिरडीह, अप्रैल 20 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चपुआडीह पंचायत के विशनपुर गांव के 9वीं कक्षा के छात्र रॉबिन कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। स्कूली छात्र की मौत से घटना के गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि अशोक मंडल का 14 वर्षीय पुत्र रॉबिन कुमार नौवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार को शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर धनबाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। धनबाद से विशनपुर गांव छात्र का शव पहुंचते ही कोहराम मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चीत्कार से वहां का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.