छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा
फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत के बाद परिवार और गांव के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। रविवार को हुए हादसे के बाद जैसे ही सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद लोग गांव के लिए निकले तो प्रतापपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग और दोषियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कई घंटे तक मार्ग जाम रहा और पुलिस समझाती रही। बाद में एसपी देहात ने पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन लेकर गए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: ट्रैक्टर के रौंदने से बाइक सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल घटनास्थल का विवरण थाना खैरगढ़ क्षेत्र में खनन में लगी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार इंटर के छात्र पुष्पेंद्र को रविवार को टक्कर मार दी थी। उसकी उपचार को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.