छात्र की मौत में चालक पर मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- जहांगीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैती गांव निवासी आठ वर्षीय छात्र ऋतिक कुमार की स्कूली वाहन से हुए हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैती गांव निवासी अजीत कुमार का पुत्र ऋतिक कुमार गिरैया बाजार के बगल हाजीपुर में स्थित रामजी तिवारी पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। बीते शुक्रवार को विद्यालय से छुट्टी के बाद स्कूल वाहन टेंपो से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में बच्चे ने पानी पीने के लिए वैन रोकने को कहा, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इसी दौरान बच्चा वैन से नीचे गिर गया और वाहन के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता ने स्कूल वैन चालक चंदन यादव पुत्र राम रसिक यादव निवासी कोटिया अशरफपुर के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.