फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की पहाड़ी क्षेत्र स्थित सिरोही गांव के पास एक थार गाड़ी गिरने से किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर गाड़ी चला रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चालक पर लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का आरोप है। इस वजह से यह हादसा हुआ था। पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी की दोपहर सूचना मिली थी कि सिरोही झील के पास एक थार गाड़ी खाई में गिरन से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को वहां गाड़ी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अलफ्लाह अस्पताल, धौज पहुंचाया था। इस हादसे में बालाजी कॉलोनी करनेरा निवासी 16 वर्षीय बिदांक बाबू उर्फ सोहन की मौत हो गई थी। जबकि बालाजी कॉलोनी निवासी विकास ,हिम्मत और धौज निवासी विक्रम घायल हो गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.