फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। थाना शमसाबाद के गांव मुरैठी निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र प्रयान्श शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने साथी सचिन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा देकर घर लौट रहा था। बाइक सचिन चला रहा था। जैसे ही वे अलीगंज रोड के गंदा नाला स्थित बिजली घर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस यूपी 78 जेएन 694 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रयान्श की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.