सचेंडी (कानपुर), फरवरी 25 -- यूपी के कानपुर में पीएसआईटी के छात्र प्रखर की मंगलवार रात मौत पर बुधवार को साथी छात्र भड़क उठे। सुबह हजारों छात्रों ने हंगामा किया और कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ कर दी। छात्र प्रखर के परिजनों को पूरी फीस वापस करने, मुआवजा देने, 75 प्रतिशत से कम अटेंडेंस पर ही जुर्माना वसूलने, सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई जैसी कई मांगों पर अड़े थे। प्रबंधन की सूचना पर छात्रों को समझाने पहुंची पुलिस से भी छात्र भिड़ गए। इस पर पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ा। करीब छह घंटे चले हंगामे के बाद प्रबंधन ने छात्रों की सभी मांगें मान लीं, तब जाकर छात्र शांत हुए। कुछ छात्रों को चोट भी आई है। दबौली निवासी 21 वर्षीय प्रखर सिंह इसी कॉलेज का छात्र था। मंगलवार को कैंपस में निर्माण कार्य में लगी जेसीबी से टकराने के चलते मंगलवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.