अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने एमआरडी इंटर कालेज दर्शननगर के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस छात्र मो. अशरफ पुत्र अब्दुल सलीम के हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 अंक विवरणिका सह-प्रमाण पत्र (मार्कशीट) में अंकित जन्म तिथि के सत्यापन के सम्बन्ध में भेजी गई है। डीआईओएस ने बताया कि इस प्रकरण में उनके द्वारा एक पत्र 31 मई को प्रधानाचार्य को भेजकर मार्कशीट का सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन प्रधानाचार्य द्वारा अभी तक मो. अशरफ पुत्र अब्दुल सलीम के हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 की मार्कशीट में अंकित जन्म तिथि की सत्यापन आख्या उपलब्ध नहीं करायी गयी है, जिससे किशोर न्याय बोर्ड अयोध्या द्वारा असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रधानाचार्य को निर्देशित...