हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- कालाढूंगी, संवाददाता। वार्ड एक में बुधवार को छात्र की कार बेकाबू होकर सटी सिंचाई नहर में गिर कर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार मैनेजमेंट के चार छात्र सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान के चार छात्र कार से बौर नदी के पास सिंचाई नहर क्षेत्र में पिकनिक मनाने आए थे। इसी दौरान कार बैक करते समय वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में पिकनिक मनाना नियमों के विरुद्ध है और यह अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया और छात्रों को भविष्य में आरक्षित वन क्षेत्र में न आने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में नदियों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती...