छात्र का संघर्ष लाया रंग, राधाकृष्ण मंदिर कट पर 132.31 करोड़ से बनेगा फ्लईओवर
बरेली, मई 27 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। एनएचएआई मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी में राधाकृष्ण मंदिर के कट पर 132.31 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण करेगा। फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। छात्र असद अंसारी द्वारा गत दिनों पीएमओ में की शिकायत के बाद फतेहगंज पश्चिमी में एक्सीडेंट प्वाइंट बने राधा कृष्ण मंदिर कट को शामिल किया गया है।एनएचएआई मीरगंज में सिंधौली चौराहा एवं फतेहगंज पश्चिमी के राधा कृष्ण मंदिर कट व झुमका तिराहा पर थ्री लेन ग्रेड सेपरेटर एवं फ्लाईओवर बनायेगा। यह पूरा निर्माण कार्य पहले दो लेन के रूप में प्रस्तावित था, लेकिन बढ़ते ट्रैफिक और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए इसे बढ़ाकर थ्री लेन फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल मुक्त सफर जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.