छात्र का शव रखकर चक्काजाम, इंस्पेक्टर से धक्कामुक्की
प्रयागराज, मई 12 -- आईटीआई छात्र हिमांशु की हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पोस्टमॉर्टम के दूसरे दिन मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने हत्यारोपी के घर पर पथराव किया और शासन-प्रशासन से बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान होलागढ़ थाना प्रभारी से प्रदर्शनकारियों की धक्कामुक्की हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीसीपी गंगानगर और एसडीएम सोरांव ने समझाया। इसके बाद देर शाम शृंग्वेरपुर घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया। राजापुर चौबारा गांव का 19 वर्षीय हिमांशु सरोज अपने ननिहाल पूरबनारा में रहकर आईटीआई की पढ़ाई करता था। यह भी पढ़ें- एक साल पुरानी रंजिश में हिमांशु की मार हत्या की बात स्वीकारी हिमांशु की रविवार को गांव के साहिल यादव ने पुरानी रंजिश में गोली मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.