रायबरेली, मार्च 29 -- महाराजगंज,संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के टीसा खानपुर गांव के रहने वाले एलएलबी के छात्र का बीते शनिवार को महराजगंज क्षेत्र में बने दूसरे मकान में उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव घर पहुंचा तो मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं छात्र के खुदकुशी किए जाने के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी। चंदापुर थाना क्षेत्र के टीसा खानपुर गांव के रहने वाले एलएलबी के छात्र तीस वर्षीय शैलेंद्र यादव पुत्र बृजपाल के माता-पिता उसके छोटे में ही दिवंगत हो गए थे। परिवार के ही चाचा ने शैलेंद्र व उसकी बहन का पालन- पोषण किया। शैलेंद्र एलएलबी का छात्र था। बीते शनिवार को शैलेंद्र का शव उसके महराजगंज क्षेत्र में स्थिति दूसरे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के पास मिले लाइसेंसी रिवाल...