छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
सुल्तानपुर, जून 5 -- भदैंया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली गांव में एक युवक का शव गुरुवार की शाम घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान राघवेंद्र (24) पुत्र रामकिशोर निवासी पखरौली के रूप में हुई है। रामकिशोर सफाई कर्मी हैं। बताया जाता है कि राघवेंद्र लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था और इन दिनों घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार चार जून की रात करीब 8:45 बजे सूचना मिली कि युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। युवक का शव कमरे में पंखे के हुक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.