छात्र का पंखे से लटका शव मिला, गमछा से बंधा था मुंह
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र की हत्था पंचायत के वार्ड 6 मन टोला निवासी शिक्षक नरेश राय के पुत्र गुड्डू राजा (22) की पटना में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गुड्डू का मुंह गमछा से बंधा था और पंखे से लटक रहा था। बुद्धा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। गुड्डू का पीएमसीएच के नेत्र विभाग में नामांकन हुआ था। पांच बहनों में वह इकलौता था। बहन की शादी के बाद चार जून को पटना गया था। पिता व शिक्षक नरेश राय ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बुद्धा कॉलोनी थाना में आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव बताया कि शनिवार को रूम मालिक हीराचंद्र झा ने फोन कर बताया कि गुड्डू राजा का रूम बंद है और धक्का देने पर भी नहीं खोल रहा है। गांव से पटना पहुंचे तो देखा कि रूम खुला हुआ था। गुड्डू का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.