आजमगढ़, अप्रैल 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकीदौना जेहतमंदपुर गांव में बुधवार की सुबह छात्र का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिवार में मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। बरदह थाना क्षेत्र के भगमलपुर भीरा गांव निवासी 20 वर्षीय आयुष अपने ननिहाल में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकीदौना जेहतमंदपुर गांव में रहता था। वह 12वीं का छात्र था। नाना नाथेराम ने बताया कि वह मंगलवार की शाम को घर से लापता हा गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार को उसका शव फंदे से लटका मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.