मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के अघोरिया बाजार में रविवार सुबह छात्र शुभम कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिया गया। वह एसबीआई की एटीएम से पांच सौ रुपये निकालने गया था। राशि निकासी के बाद वह एटीएम कक्ष से बाहर निकला। इस बीच पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उसे मिनी स्टेटमेंट निकालने के लिए बोला। जब वह स्टेटमेंट निकालने लगा, तभी एक युवक ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। वहीं, दूसरे युवक ने चकमा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। शुभम ने जब फिर से स्टेटमेंट निकालने की कोशिश की तो कार्ड गलत बताया। इसके बाद उसे कार्ड के बदलने जाने का शक हुआ और इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। परिजन जबतक एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराते तबतक बदमाश उसके खाते से 25 हजार रुपये की निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.