बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र मानवेंद्र सिंह का भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) में चयन हो गया। इस उन्हें विद्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया। बताया कि मानवेंद्र सिंह ने शैक्षिक सत्र 2018-19 में विद्यालय से कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया था। प्रारंभ से ही वे एक मेधावी, अनुशासित एवं परिश्रमी छात्र रहे हैं। अब उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने मानवेंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेश चंद्र गर्ग, राजेश गर्ग, बृजमोहन गुप्ता व सौरव गुप्ता व समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.