रुद्रपुर, मार्च 26 -- सितारगंज, संवाददाता। स्कूल गेट के बाहर से 11वीं के एक छात्र का अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू वार्ड निवासी 17 वर्षीय दीपांकर सिकदार पुत्र नरोत्तम सिकदार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 23 मार्च को छुट्टी के बाद वह स्कूल गेट से बाहर निकला। तभी सुमित मजूमदार पुत्र प्रदीप मजूमदार निवासी वार्ड 7 शक्तिगढ़ अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने उसका मुंह दबाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और किच्छा रोड स्थित वन शक्ति मंदिर के पास जंगल में ले गए। जहां पहले से मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी घायल अवस्था में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए और जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.