नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। चुहड़पुर से अपने घर लौट रहे बाइक सवार 12वीं के छात्र ने रास्ता पूछने के बहाने कार सवार बदमाशों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नोएडा पहुंचने पर वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घरबरा गांव में विधुर परिवार के साथ रहता है। वह रविवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से अपने घर से चुहड़पुर गया था। वापस लौटते समय रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। कार में पांच बदमाश सवार थे। आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरन कार में डाल लिया। आरोपी उसका अपहरण कर नोएडा की तरफ ले गए। नोएडा में पुलिस की चेकिंग के चलते आरोपियों ने गाड़ी रोकी। इसी बीच वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...