वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। जगतपुर पीजी कालेज में एनएसएस शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। कहा कि छात्र कल के नहीं बल्कि आज के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि सेवा योजना शिविर से युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाई जाती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र प्रथम का नारा दिया। विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि एनएसएस में छात्रों का मानसिक विकास होता है। संचालन एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय कुमार पाण्डेय, विषय प्रवर्तन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमिता श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय प्रधान ने दिया। कार्यक्रम में प्रो. पुष्पा, अनामिका श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका सिंह, चंद्रशेखर पाण्डेय, डॉ. दिनेश चन्द्र, सारिका सिंह और करुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.