घाटशिला, मार्च 15 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में विगत 7 मार्च को संपन्न बाहा मिलन समारोह के आयोजन में लगे छात्र कमेटी के सदस्यों को प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि यह वृहद आयोजन छात्रों के आपसी सहयोग से ही संभव हो पाया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दशमत मुर्मू, रघुनाथ माझी, विकास हेंब्रम, अंजलि किस्कू, दुलाल हेंब्रम समेत 25 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संताली विभाग के शिक्षक प्रो मानिक मार्डी, प्रो बसंती मार्डी, डॉ सींगो सोरेन एवं प्रो शंकर महाली को भी प्राचार्य ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...