छात्र आत्महत्या मामले में प्रधानाचार्य समेत तीन पर केस
अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र में छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एसडी मेमोरियल स्कूल, जाना बाजार, हैदरगंज, अयोध्या के प्रधानाचार्य समेत दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीटी निवासी अमरजीत पुत्र स्व. रामबली ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनका पुत्र आर्यन निषाद स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और छात्रों के सामने अपमानित किया जाता था। उसे कथित तौर पर जीने का अधिकार नहीं होने की बात भी कही गई थी। इससे क्षुब्ध होकर आर्यन ने नौ जनवरी 2026 को सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.