सीवान, जुलाई 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान शनिवार को प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हिंसक झड़प के दौरान एके-47 से फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी पूरन कुमार झा ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया है कि इस घटना के प्रकाश में आने के बाद गहनता से जांच की गयी। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन पर AK 47 से फायरिंग को चिराग की सासंद ने बताया गलत, अखिलेश यादव ने पूछा- किसने आदेश दियाजांच प्रक्रिया साथ ही, यह भी जांच की गयी कि किन परिस्थतियों में अत्याधुनिक हथियार लेकर सिपाही जेपी चौक पर पहुंचा था। जांच में पाया गया कि बीते एक सप्ताह के भीतर हुए विभिन्न कांडों की जांच व कार्रवाई के लिए डीआईयू की टीम निकली थी। टीम जब जेपी चौक से गुजर रही थी, इसी दौरान जवान की ओर ...