छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की राजद ने की निंदा
मधुबनी, जुलाई 24 -- मधुबनी। राजद जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को कीर्तन भवन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष राम आशीष यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई। राम आशीष यादव ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर सहित बिहार के विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जो संविधान और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ आरवाईए ने निकाला जुलूस, 25 जुलाई के बिहार बंद को सफल बनाने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.