छात्र आंदोलन को भाजयुमो ने दिया अपना समर्थन
आदित्यपुर, अगस्त 9 -- चांडिल। जेपीएससी एवं जेएसएससी आदि परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक, अनियमितताओं एवं भर्ती घोटालों के विरोध में आंदोलनरत छात्रों की मांगों का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समर्थन किया है। चांडिल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो ने कहा कि झारखंड में पिछले कई वर्षों से भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और नियुक्ति प्रक्रियाओं में देरी के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है। छात्रों के 10 अगस्त को रांची में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम का भी मोर्चा समर्थन करेगा। यह भी पढ़ें- छात्रों के साथ दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं : भाजयुमो यह भी पढ़ें- जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.