रामगढ़, अगस्त 4 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। भाकपा-माले जिला कमिटी की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में छात्र आंदोलन को भाकपा-माले का समर्थन देने का निर्णय लिए। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव हीरा गोप ने की। बैठक में देवकीनंदन बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, देवानंद गोप, पवन यादव, अमल घोषाल और जयवीर हांसदा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर एक मीनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों पर विमर्श किया गया। साथ ही बताया गया कि जेपीएससी व जेएसएससी पेपर लीक और धांधली के खिलाफ आंदोलित छात्रों को माले ने पूर्ण समर्थन करने, 7 अगस्त को आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में पार्टी की व्यापक भागीदारी, 9 अगस्त को सरना धर्म कोड लागू करने, राज्य आदिव...