छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा ने फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला
छपरा, जुलाई 21 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता भाकपा मढ़ौरा अंचल परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बहुआरापट्टी गांव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्र-नौजवानों के प्रति समर्थन जताया। कार्यकर्ताओं ने संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे छात्र-नौजवानों के संसद मार्च पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कराया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रो. रजाक हुसैन, रिजवान, चिराग, प्रेम सुंदर मांझी, हरिराम, बीरेंद्र सिंह, बद्री राउत, छोटू मांझी, कामेंद्र प्रसाद, मंसूर आलम, लवली परवीन, डॉ. नु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.