संभल, जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आर्थिक सहयोग जुटाने निकले लोगों को गुरुवार को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने बिना प्रशासनिक अनुमति सार्वजनिक रूप से चंदा एकत्र करने पर आपत्ति जताते हुए अभियान बंद करा दिया। पुलिस की चेतावनी के बाद चंदा जुटा रहे लोग वापस लौट गए। मामला गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत गुन्नौर कस्बे का है। पुलिस-प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग छात्र आंदोलन के नाम पर बिना अनुमति आर्थिक सहयोग एकत्र कर रहे हैं। सूचना मिलने पर एसएसआई संदीप मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर पिज्जा, बिरयानी-बर्गर बंद! पुलिस ने जारी कर दिया नया आदेश मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदा एकत्र कर रहे लोगों से सार्वजनिक अभियान चलाने की अनुमति संबंधी दस्तावेज ...