रांची, अगस्त 8 -- कांके, प्रतिनिधि। जेपीएससी, जेसीसी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित धांधली और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे छात्रों के समर्थन में लोकहित अधिकार पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अनशन स्थल पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अनशनरत छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद छात्रों के बीच फल वितरित कर आंदोलन के प्रति पार्टी का समर्थन जताया। हरिनाथ साहू ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- हम मंच से नहीं बल्कि..; झारखंड में आंदोलनक...