चंदौली, जुलाई 26 -- चंदौली, संवाददाता। युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम राजेश कुमार को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शन के समर्थन में शामली में युवाओं ने कलक्ट्रेट में दिया धरना हालिया घटनाओं एवं छात्र आंदोलन के दौरान हुई प...