धनबाद, अगस्त 11 -- छात्र आंदोलन को लेकर रांची में रविवार को लागू की गई सुरक्षा व्यवस्था का असर धनबाद के बस परिचालन पर भी पड़ा। रांची जाने वाली बसों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने के कारण पूरे दिन धनबाद से रांची के लिए एक भी बस रवाना नहीं हुई। कई बसों का परिचालन बोकारो तक ही किया गया, जहां पहुंचने के बाद बसें खड़ी हो गईं। शाम करीब छह बजे स्थिति सामान्य होने के बाद रांची के लिए बसों का परिचालन फिर शुरू हो पाया। धनबाद बस स्टैंड से रांची के लिए रोज करीब 70 बस चलती है। सुबह पांच बजे से बसों की आवाजाही शुरू हो जाती है और देर रात तक जारी रहती है। रविवार की रात को ही रांची में छात्र आंदोलन व विधानसभा घेराव की घोषणा के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। रांची जानेवाले वाहनों को शहर की सीमा के बाहर ही रोका जा रहा था। ऐसे में बस संचालकों...