छात्र आंदोलन की सफलता पर जेएलकेएम नेता ने जताई खुशी
सिमडेगा, अगस्त 18 -- बानो, प्रतिनिधि। छात्र आंदोलन की सफलता पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला महासचिव रविंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने आंदोलन में शुरुआत से लेकर अंत तक संघर्ष करने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, मीडिया, पक्ष-विपक्ष, भोजन एवं सफाई व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोगों, पुलिस-प्रशासन तथा अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया। रविंद्र सिंह ने विशेष रूप से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के हक के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार संघर्ष किया। विधानसभा घेराव से लेकर विभिन्न आंदोलनों तक उन्होंने छात्रों की आवाज बुलंद की। यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन ने मान ली बड़ी मांग, अब CM आवास घेराव को लेकर छात्रों का क्या प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.